General Information
| Exam Board | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
| Exam Name | Sub Inspector/Platoon Commander Combined Competitive Examination, 2025 (RPSC SI) |
| Recruitment Department | Home (Group-1) Department, Rajasthan Government |
| Exam Date | 05-04-2026 |
| Exam Time | 11.00 AM to 01.00 PM |
| Model Answer Key issue date | 07-04-2026 |
| Final Answer key issue date | – |
| Exam Mode | Offline |
| Question paper language | Hindi |
| Question paper type | Objective |
| Subject | General Hindi |
| Total Question | 100 |
| Maximum Marks | 200 |
| Negative Marking | 1/3 |
| Time | 02:00 Hours |
Note :-This question paper is solved as per the official model answer key of Rajasthan Public Service Commission (RPSC).
This question paper includes questions related to the following subjects :-
- शब्द रचना : सन्धि एवं सन्धि विच्छेद, समास, उपसर्ग, प्रत्यय।
- शब्द प्रकार :
- (क) तत्सम, अर्द्धतत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी।
- (ख) संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय (क्रिया विशेषण, सम्बन्ध सूचक, विस्मयबोधक निपात)
- शब्द ज्ञान : पर्यायवाची, विलोम, शब्द युग्मों का अर्थ भेद, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, समानार्थी शब्दों का विवेक, उपयुक्त शब्द चयन, सम्बन्धवाची शब्दावली।
- शब्द शुद्धि।
- व्याकरणिक कोटियाँ : परसर्ग, लिंग, वचन, पुरुष, काल, वृत्ति (mood), पक्ष (Aspect), वाच्य (Voice)
- वाक्य रचना।
- वाक्य शुद्धि।
- विराम चिह्नों का प्रयोग।
- मुहावरे/ लोकोक्तियाँ।
- पारिभाषिक शब्दावली : प्रशासनिक, विधिक (विशेषतः)।
Solved Question Paper
1. निम्न में से किस वाक्य में क्रिया का अकर्मक रूप में प्रयोग हुआ है?
- (A) सिपाही चोर को पकड़ता है।
- (B) मोहन गेंद खेलता है।
- (C) श्याम आम खाता है।
- (D) राम स्कूल में पढ़ता है।
2. निम्नलिखित में से किस वाक्य में क्रिया के प्रेरणार्थक रूप का प्रयोग नहीं हुआ है?
- (A) बच्चे को रोटी खिलाओ।
- (B) वह घर आना चाहता है।
- (C) पिता ने लड़के को कहानी सुनाई।
- (D) मोहन मुझसे किताब लिखाता है।
3. किस विकल्प में विशेषण शब्द है?
- (A) अमात्य
- (B) अनुचित
- (C) अभ्यास
- (D) अमावस
4. किस विकल्प में संबंधसूचक अव्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?
- (A) धन के बिना किसी का काम नहीं चलता।
- (B) नौकर मालिक के यहाँ रहता है।
- (C) वैसे तो राजा भी प्रजासेवक है।
- (D) यह काम जाने से पहले करना चाहिए।
5. विस्मयादिबोधक अव्यय की दृष्टि से असंगत विकल्प है–
- (A) संबोधनद्योतक–अरे!
- (B) तिरस्कारबोधक–छिः!
- (C) स्वीकारबोधक–जी!
- (D) आश्चर्यबोधक–धन्य!
6. किस वाक्य में निपात का प्रयोग हुआ है?
- (A) किसी आदमी को भेज दो।
- (B) मैं आपके पास आया हूँ।
- (C) पशु–पक्षी ही अपना हित समझते हैं।
- (D) हमारे शिक्षक प्रश्न करते हैं।
7. ‘वह आजकल पढ़ रहा है’ वाक्य में रेखांकित पद क्रिया-विशेषण के किस भेद का उदाहरण है?
- (A) कालवाचक
- (B) स्थानवाचक
- (C) रीतिवाचक
- (D) परिमाणवाचक
8. किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं?
- (A) पंक्ति, सरणि, पाँती
- (B) युद्ध, रण, समर
- (C) छिद्र, रंध्र, विवर
- (D) चावल, तंदुल, पायस
9. निम्नलिखित में से ‘मोर’ का पर्यायवाची नहीं है:
- (A) कलापी
- (B) मंडूक
- (C) केकी
- (D) शिखी
10. किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं?
- (A) तम, तमिस्र, तिमिर
- (B) शर, विशिख, शिलीमुख
- (C) खड्ग, असि, करवाल
- (D) मरुत, गंधवह, तरणी
11. असंगत विलोम शब्द है:
- (A) वैयक्तिक–सामूहिक
- (B) उतरना–गिरना
- (C) तरल–ठोस
- (D) न्यून–अधिक
12. असंगत विलोम शब्द है–
- (A) ॠजु–वक्र
- (B) गत–आगत
- (C) बड़ा–लंबा
- (D) कृश–स्थूल
13. ‘दीक्षा देने वाला’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त सार्थक शब्द है–
- (A) दीक्षक
- (B) दीक्षांत
- (C) दीक्षित
- (D) दाक्षिण्य
14. ‘बहुज्ञ’ का विलोम शब्द है–
- (A) सर्वज्ञ
- (B) अल्पज्ञ
- (C) अभिज्ञ
- (D) विज्ञ
15. किस विकल्प में वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द उपयुक्त है?
- (A) कामना पूरी करने वाला–काम्य
- (B) करुणा का भाव–कारुणिक
- (C) जिसका समय बीत गया हो–कालातीत
- (D) कुछ समय के बाद–कालचक्र
16. किस विकल्प में शब्द–युग्म का क्रमशः सही अर्थ है?
- (A) उद्धत–उद्यत = अड़ा हुआ–थका हुआ
- (B) परिहार–प्रहार = चोट–त्याग
- (C) परिणीत–प्रणीत = अविवाहित–निवेदन
- (D) कटिबन्ध–कटिबद्ध = कमरबन्द–तैयार
17. किस विकल्प में वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द उपयुक्त नहीं है?
- (A) जिसकी रक्षा की गई हो–रक्षणीय
- (B) योजना करने के योग्य–योज्य
- (C) रंगमंच का परदा–यवनिका
- (D) पूर्णिमा की रात–राका
18. किस विकल्प में शब्द–युग्म का क्रमशः सही अर्थ नहीं है?
- (A) मूल–मूल्य = जड़–कीमत
- (B) शुक–शूक = जौ–तोता
- (C) बलि–बली = उपहार–बलवान
- (D) मेघ–मेध = बादल–यज्ञ
19. ‘कृति–कृती’ शब्द–युग्म का क्रमशः सही अर्थ है–
- (A) चतुर–कीड़ा
- (B) रचना–निपुण
- (C) पुस्तक–तारिका
- (D) कार्य–कीट
20. निम्नलिखित में से किस शब्द–युग्म का क्रमशः सही अर्थ नहीं है?
- (A) चक्रचर–चक्रधर = कुम्हार–विष्णु
- (B) चक्रवात–चक्रवाल = चकवा–बवंडर
- (C) गोपन–गोमय = छिपाना–गोबर
- (D) गेय–गेह = गाने योग्य–घर
21. किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं?
- (A) अँधेरा, चंचलता
- (B) दुनियां, पूँछकर
- (C) सोंचेंगे, तरंगे
- (D) आँतरिक, जाँति-पाँति
22. अशुद्ध शब्द नहीं है–
- (A) झौंपड़ी
- (B) भगीरथी
- (C) विमूढ़
- (D) प्रस्ताविक
23. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द है:
- (A) आर्शिवाद
- (B) अक्षौहिणी
- (C) दुस्कर
- (D) प्रतिछाया
24. किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं?
- (A) प्रामाणिक, पौराणिक, यौगिक
- (B) सौन्दर्यता, कौशल, बाहुल्यता
- (C) वेदिक, दुपहर, निर्दोषी
- (D) व्यवहारिक, यौवन, लघुत्तर
25. अशुद्ध शब्द है–
- (A) स्निगध
- (B) स्पर्श
- (C) सौराष्ट्र
- (D) स्वर्गिय
26. अशुद्ध शब्द है–
- (A) अनुसरण
- (B) अभ्यस्त
- (C) अध्यावसाय
- (D) अभीष्ट
27. किस विकल्प में अशुद्ध शब्द है?
- (A) अभ्यगत
- (B) अर्थान्तर
- (C) आहार्य
- (D) आस्तिक
28. शुद्ध शब्द है–
- (A) स्थायित्व
- (B) शुद्धिकरण
- (C) अनुसंगिक
- (D) हिंग
29. निम्नलिखित में से किस विकल्प में ‘का’ परसर्ग का प्रयोग सम्बन्ध कारक के लिए नहीं हुआ है?
- (A) वह तो जन्म का भिखारी है।
- (B) पाँच हाथ का डंडा।
- (C) तीन खंड का मकान।
- (D) उसका घोड़ा दौड़ता है।
30. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द पुल्लिंग नहीं है?
- (A) सरोवर
- (B) रायता
- (C) कटहल
- (D) सरसों
31. अधिकरण कारक के परसर्ग ‘में’ का असंगत प्रयोग हुआ है–
- (A) हममें तुममें कोई भेद नहीं है।
- (B) उनकी योग्यता काम में प्रकट होती है।
- (C) तुम्हारे घर में चार आदमी हैं।
- (D) देवताओं में कौन अधिक पूज्य है?
32. निम्नलिखित में से सदैव एकवचन क्रिया के साथ प्रयुक्त होने वाला शब्द है:
- (A) दाम
- (B) होश
- (C) आग
- (D) भाग्य
33. एकवचन–बहुवचन का बेमेल विकल्प है–
- (A) वृद्ध–वृद्धजन
- (B) डाली–डालियाँ
- (C) डिब्बा–डिबिया
- (D) चिड़िया–चिड़ियाँ
34. निम्नलिखित में से स्त्रीलिंग शब्द है:
- (A) मोर
- (B) मार्ग
- (C) गैरू
- (D) मिलान
35. इनमें से संदिग्ध भूतकाल का प्रयोग किस वाक्य में है?
- (A) उसे हमारी चिट्ठी मिली होगी।
- (B) मरा घोड़ा खेत में पड़ा है।
- (C) नगर में एक साधु आए हैं।
- (D) राजा बैठे हैं।
36. ‘ऐसा करो जिसमें बात बन जाये।’ वाक्य में काल है–
- (A) संभाव्य भविष्यत् काल
- (B) सामान्य भविष्यत् काल
- (C) सामान्य वर्तमान काल
- (D) संदिग्ध वर्तमान काल
37. ‘सदा सुखी रहो।’ वाक्य किस वृत्ति से संबंधित है?
- (A) आज्ञार्थ
- (B) संकेतार्थ
- (C) इच्छार्थ
- (D) निश्चयार्थ
38. किस विकल्प में मध्यम पुरुष का प्रयोग हुआ है?
- (A) हम पहले भाग के आरम्भ में लिख आए हैं।
- (B) जो बातें मुनि के पीछे हुई सो उनसे कह दीं।
- (C) हे रेवतक, तुम सेनापति को बुलाओ।
- (D) कुंभलिक–मुझे क्या दोष है, यह तो हमारा कुल धर्म है।
39. भाववाच्य से संबंधित वाक्य है–
- (A) मेरे द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।
- (B) वहाँ कैसे बैठा जायेगा।
- (C) तुमको यह लिखा जाता है।
- (D) सिपाही सरदार बनाया गया।
40. किस विकल्प में कर्मवाच्य नहीं है?
- (A) इत्तला दी जाती है।
- (B) मेरे द्वारा व्यायाम किया जाता है।
- (C) यह फिर देखा जायेगा।
- (D) रानी ने सहेलियों को बुलाया।
41. संयुक्त वाक्य का उदाहरण है–
- (A) जब सबेरा हुआ, हम लोग बाहर गए।
- (B) हम चाहते हैं कि लड़के नीरोग रहें।
- (C) तुमको यह कब योग्य है कि बन में बसो।
- (D) उन्हें न नींद आती थी, न भूख–प्यास लगती थी।
42. ‘आकाश में तारे निकलते हैं।’ वाक्य में पक्ष है–
- (A) आवृत्तिमूलक पक्ष
- (B) सातत्यबोधक पक्ष
- (C) नित्यताबोधक अपूर्ण पक्ष
- (D) पूर्णकालिक पक्ष
43. ‘श्याम को गाड़ी नहीं मिली क्योंकि वह समय पर नहीं गया।’ वाक्य में रेखांकित उपवाक्य का प्रकार है–
- (A) प्रधान उपवाक्य
- (B) संज्ञा उपवाक्य
- (C) विशेषण उपवाक्य
- (D) क्रिया–विशेषण उपवाक्य
44. ‘यदि वह पढ़ाई करता, तो अवश्य उत्तीर्ण होता।’ अर्थ के आधार पर यह वाक्य है–
- (A) निषेधवाचक
- (B) संदेहवाचक
- (C) इच्छावाचक
- (D) संकेतवाचक
45. मिश्र वाक्य का उदाहरण है–
- (A) वहाँ जो कुछ देखने योग्य था, मैंने सब देख लिया।
- (B) मुझे उन लोगों का भेद लेना था, सो मैं वहाँ ठहरकर उनकी बातें सुनने लगा।
- (C) आप सब प्रकार से समर्थ हैं, आप इस काम को कर सकते हैं।
- (D) या तो आप स्वतः आइए या अपने नौकर को भेजिए।
46. अशुद्ध वाक्य है–
- (A) उपस्थित लोगों ने संकल्प किया।
- (B) मैं उनका धन्यवाद करता हूँ।
- (C) हम अपनी माँगें प्रस्तुत करते हैं।
- (D) जैन साहित्य प्राकृत में लिखा गया है।
47. शुद्ध वाक्य है–
- (A) विन्ध्याचल पर्वत हिमालय से प्राचीन है।
- (B) नौजवानों को आगे आना चाहिए।
- (C) इसके बाद फिर क्या हुआ?
- (D) वह सचिवालय कार्यालय में लिपिक है।
48. अशुद्ध वाक्य है–
- (A) जज ने उसे मृत्युदण्ड दिया।
- (B) मेरे पास केवल एक घड़ी है।
- (C) तुम वापस लौट जाओ।
- (D) मैं प्रातःकाल पढ़ता हूँ।
49. साधारण उद्देश्य में प्रयुक्त नहीं होता है–
- (A) संज्ञा
- (B) सर्वनाम
- (C) विशेषण
- (D) क्रिया–विशेषण
50. किस विकल्प में अशुद्ध वाक्य है?
- (A) पुस्तक विद्वतापूर्ण लिखी गयी।
- (B) छात्र दृढ़ता से संगठित रहे।
- (C) वे इसे न समझ सकते हैं, न बोल सकते हैं।
- (D) यदि मेरी सुनें तो कभी न जायें।
51. किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है?
- (A) देश में सर्वत्र शान्ति है।
- (B) यह पत्र आपके अनुसार है।
- (C) एकमात्र दो उपाय हैं।
- (D) वह उदास चेहरे से चल दिये।
52. किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है?
- (A) कई स्थलों में ऐसा बताया गया है।
- (B) इन दोनों घरों के बीच एक दीवार है।
- (C) वह नदी में पानी भरने गयी है।
- (D) वह कुरता डालकर गया है।
53. किस विकल्प में शुद्ध वाक्य नहीं है?
- (A) इसको दंगा कहकर पुकारना अनुचित है।
- (B) घर में कैसा वातावरण है।
- (C) वह संगीत सीखती है और हिन्दी पढ़ती है।
- (D) जीवन और साहित्य का घनिष्ठ सम्बन्ध है।
54. ‘न जाने अब आगे चलकर क्या होगा’ इस वाक्य के अन्त में निम्नलिखित में से उपयुक्त विराम चिह्न होगा:
- (A) पूर्णविराम चिह्न
- (B) विस्मय-सूचक चिह्न
- (C) प्रश्न चिह्न
- (D) लाघव चिह्न
55. किस वाक्य में विराम चिह्नों का समुचित प्रयोग नहीं हुआ है?
- (A) कैसा? बेहूदा आदमी है?
- (B) देखिए, कैसा सुगम शब्द बन गया!
- (C) वे नदी, नाले पार करते चले।
- (D) वाह! उसने तो तुम्हें अच्छा धोखा दिया!
56. निर्देशक चिह्न के प्रयोग के संबंध में असंगत है–
- (A) बातचीत में रुकावट सूचित करने के लिए
- (B) किसी वाक्य में भाव का अचानक परिवर्तन होने पर
- (C) किसी विषय के साथ तत्संबंधी अन्य बातों की सूचना देने में
- (D) किसी के वाक्यों को उद्धृत करने के पश्चात्
57. जब कई शब्दभेद जोड़े से आते हैं, तब प्रत्येक जोड़े के बाद किस विराम चिह्न का प्रयोग होता है?
- (A) अल्पविराम
- (B) अर्द्धविराम
- (C) पूर्णविराम
- (D) कोष्ठक
58. ‘तालू में दाँत जमना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है–
- (A) उपहास होना
- (B) दुर्दशा के लक्षण प्रकट होना
- (C) रोब दिखाना
- (D) क्रोध में चूर होना
59. ‘नाक का बाल होना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है–
- (A) परेशान करना
- (B) अधिक प्यारा होना
- (C) निर्दोष बचे रहना
- (D) प्रेम से स्वागत करना
60. ‘गरदन उठाना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है
- (A) जिम्मेदार होना
- (B) उत्तरदायित्व लेना
- (C) दबाव डालना
- (D) विरोध करना
61. किसी रचना का रूपांतर करने में बाहर से लगाए गए शब्दों के साथ किस विराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है?
- (A) अवतरण चिह्न
- (B) कोष्ठक
- (C) तुल्यतासूचक
- (D) स्थानपूरक
62. ‘पौ बारह होना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है–
- (A) सवेरा होना
- (B) हर तरह से लाभ ही लाभ होना
- (C) धन होने का गर्व करना
- (D) अधिक तारीफ करना
63. लोकोक्ति और उसके अर्थ की दृष्टि से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है?
- (A) भूख में गूलर पकवान – भूख लगने पर स्वादहीन भोजन भी स्वादिष्ट मालूम होता है।
- (B) भूखा सो रूखा – भूखे व्यक्ति को रूखा–सूखा भी अच्छा लगता है।
- (C) भूखे सियार को सीदा मेवा – भूखे मनुष्य को साधारण भोजन भी बहुत मधुर लगता है।
- (D) भूखा सिंह न तिनका खाय – बड़ा आदमी कष्ट आने पर भी छोटा काम नहीं करता।
64. ‘कलेजा पक जाना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है–
- (A) घबराहट होना
- (B) मार्मिक चोट होना
- (C) दुःख सहते–सहते तंग आ जाना
- (D) हृदय का निर्बल होना
65. ‘ज़मीन सख़्त आसमान दूर’ लोकोक्ति का निम्नलिखित में से निकटतम अर्थ होगा:
- (A) कड़वी बोली बोलने से लोग शत्रु हो जाते हैं।
- (B) कठिन परिस्थिति में होना।
- (C) धन के अभाव में व्यक्ति का सम्मान नहीं होना।
- (D) सुख और दुख सब जगह होते हैं।
66. ‘दमड़ी की अरहर, सारी रात खड़खड़’ लोकोक्ति का निम्नलिखित में से निकटतम अर्थ है:
- (A) ज़रा से काम को बहुत बढ़ाकर दिखाना।
- (B) व्यय तो अधिक परंतु काम थोड़ा हो।
- (C) दुर्बल आदमी को सब दबा लेते हैं।
- (D) छोटी-सी बात पर बड़ा झगड़ा कर लेना।
67. ‘जैसे साँपनाथ वैसे नागनाथ’ लोकोक्ति का निम्नलिखित में से निकटतम अर्थ है:
- (A) सदैव समान स्थिति में रहना।
- (B) जैसा कर्म करते हैं वैसा ही फल भोगना पड़ता है।
- (C) दोनों ही दुष्ट प्रकृति के व्यक्ति होना।
- (D) गुण और दोष के अनुरूप नाम न होना।
68. ‘VERDICT’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है–
- (A) पूर्वमत
- (B) न्याय
- (C) अधिमत
- (D) आधार
69. ‘RESOLUTION’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है–
- (A) मामला
- (B) निलंबन
- (C) संकल्प
- (D) निविदा
70. ‘REPRODUCTION’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है–
- (A) पुनरुत्पादन
- (B) प्रतिलिपि
- (C) प्रतिकृति
- (D) प्रतिक्रिया
71. ‘बावन तोले पाव रत्ती’ लोकोक्ति का निम्नलिखित में से निकटतम अर्थ है:
- (A) अधिक लोगों द्वारा मिलकर कम काम करना।
- (B) जो हर तरह से बिलकुल ठीक हो।
- (C) बहुत दरिद्र होना।
- (D) बुढ़ापे में जवानी की उमंग उठना।
72. ‘LEGISLATURE’ पारिभाषिक शब्द का हिन्दी पारिभाषिक रूप है–
- (A) विधानमंडल
- (B) मंत्रिमंडल
- (C) मंत्रिपरिषद्
- (D) कार्यपालिका
73. ‘COMMUNIQUE’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है–
- (A) विज्ञप्ति
- (B) निविदा
- (C) अधिसूचना
- (D) कार्यालय आदेश
74. ‘COMPOSITION’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है–
- (A) रचना
- (B) संघटन
- (C) गठन
- (D) घटक
75. ‘PURSUIT’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है–
- (A) प्रयोज्य
- (B) खोज
- (C) कामकाज
- (D) अनुसरण
76. निम्नलिखित पारिभाषिक शब्द में से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है?
- (A) Monogram – गुंफाक्षर
- (B) Monogamy – स्मारक
- (C) Monopoly – एकाधिकार
- (D) Monotony – एकरसता
77. अंग्रेजी के हिन्दी पारिभाषिक शब्द की दृष्टि से असंगत विकल्प है–
- (A) Probation – संभाव्य
- (B) Postpone – मुल्तवी करना
- (C) Adjourn – स्थगित करना
- (D) Proceedings – कार्यवाही
78. पारिभाषिक शब्दों में कौन सा विकल्प सुमेलित है?
- (A) Sovereign – संप्रभुता
- (B) Stipulation – परिनियम
- (C) Superficial – अधीक्षण
- (D) Solemn – सत्यनिष्ठा
79. संधि की दृष्टि से त्रुटिरहित विकल्प है–
- (A) महा + ऐश्वर्य = महेश्वर्य
- (B) जल + ओघ = जलोघ
- (C) सदा + एव = सदेव
- (D) जित + इन्द्रिय = जितेन्द्रिय
80. निम्नलिखित में से किस विकल्प में त्रुटिपूर्ण संधि–विच्छेद है?
- (A) व्याप्त = वि + आप्त
- (B) पित्रिच्छा = पित्र + इच्छा
- (C) उपेक्षा = उप + ईक्षा
- (D) लघूर्मि = लघु + ऊर्मि
81. संधि–विच्छेद की दृष्टि से सही नहीं है–
- (A) कटूक्ति = कटु + उक्ति
- (B) शीतोष्ण = शीत + ऊष्ण
- (C) भारतेन्दु = भारत + इन्दु
- (D) यद्यपि = यदि + अपि
82. संधि से निर्मित गलत शब्द है–
- (A) गिरि + इन्द्र = गिरीन्द्र
- (B) स्व + ईर = स्वेर
- (C) रेखा + अंश = रेखांश
- (D) देवी + इच्छा = देवीच्छा
83. किस विकल्प के सभी शब्द अव्ययीभाव समास के उदाहरण हैं?
- (A) यथासंभव, पूर्वकाल
- (B) पंचवटी, हाथोंहाथ
- (C) पल–पल, प्रतिदिन
- (D) व्यर्थ, प्रतिबिम्ब
84. शब्द में निहित उपसर्ग की दृष्टि से संगत विकल्प है–
- (A) आरण्यक – आ
- (B) संतति – सम्
- (C) स्वदेश – सु
- (D) अलंकार – अ
85. ‘प्र’ उपसर्ग से निर्मित शब्द नहीं है–
- (A) प्रदेश
- (B) प्रकाश
- (C) प्रदत्त
- (D) प्रथम
86. तत्पुरुष समास का उदाहरण नहीं है–
- (A) ॠणमुक्त
- (B) भरपेट
- (C) भवतारण
- (D) कविश्रेष्ठ
87. ‘अ’ प्रत्यय के योग से बना शब्द नहीं है–
- (A) पार्थ
- (B) शैव
- (C) मौन
- (D) मोहन
88. किस विकल्प के सभी शब्द तत्सम हैं?
- (A) पुहुप, हस्त
- (B) मोती, हीरक
- (C) भ्राता, मोर
- (D) लवण, निबंध
89. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द छाँटिये:
- (A) खुजली
- (B) धरती
- (C) कुछ
- (D) छवि
90. ‘या’ प्रत्यय के योग से बना शब्द नहीं है–
- (A) विद्या
- (B) शय्या
- (C) समस्या
- (D) सवैया
91. निम्न में तद्भव शब्द है:
- (A) घात
- (B) खाँसी
- (C) एकादश
- (D) गोस्वामी
92. इनमें से कौन सा शब्द तद्भव नहीं है?
- (A) आँख
- (B) धूप
- (C) बूँद
- (D) खीर
93. निम्नलिखित में से देशज शब्द है:
- (A) चकमक
- (B) टीन
- (C) कनस्तर
- (D) ठुमरी
94. निम्नलिखित शब्दों में से अर्द्धतत्सम शब्द का चयन कीजिए:
- (A) आग
- (B) खेत
- (C) विकर्ण
- (D) बच्छ
95. निम्न में से भाववाचक संज्ञा है:
- (A) कुटुम्ब
- (B) धातु
- (C) नींद
- (D) भारतेन्दु
96. सर्वनाम से निर्मित संज्ञा शब्दों का समूह है–
- (A) दोस्ती, धिक्कार
- (B) ऊँचा, कसैला
- (C) दूरस्थ, बुराई
- (D) स्वत्व, ममत्व
97. इनमें से विदेशी शब्द है–
- (A) जीभ
- (B) घड़ा
- (C) आल्हा
- (D) वकील
98. किस विकल्प में निश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग नहीं हुआ है?
- (A) यह नया नियम नहीं है।
- (B) बड़ा पद मिलने से कोई बड़ा नहीं होता।
- (C) वे पराक्रमी बालक हैं।
- (D) ये सब बातें हरिश्चन्द्र में सहज हैं।
99. किस विकल्प में सभी शब्द गुणवाचक विशेषण के उदाहरण हैं?
- (A) लंबा, पूरा, भारी
- (B) टिकाऊ, स्थानीय, फीका
- (C) समान, समूचा, सूखा
- (D) सारा, नीचा, चौड़ा
100. ‘वह कौन है, जो पड़ा रो रहा है।’ वाक्य में रेखांकित शब्द है–
- (A) निजवाचक सर्वनाम
- (B) निश्चयवाचक सर्वनाम
- (C) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- (D) सम्बन्धवाचक सर्वनाम