Rajasthan Police Sub Inspector Exam, 2021 (13-09-2021) Question Paper-I (General Hindi)

Exam BoardRajasthan Public Service Commission (RPSC)
Exam NameSub Inspector & Platoon Commander Exam, 2021 (RPSC SI)
Exam Date13-09-2021
Exam Time10.00 AM to 12.00 PM
Answer Key issue date2023
Final Answer key issue date19-10-2023
Exam ModeOffline
Question paper languageHindi
Question paper typeObjective
SubjectGeneral Hindi
Total Question100
Maximum Marks200
Negative Marking1/3
Time2 Hours

Note :- In this question paper, except question numbers 51 all the remaining questions have been solved as per the official answer key of Rajasthan Public Service Commission (RPSC), because question numbers 51 have been removed by Rajasthan Public Service Commission (RPSC).

This question paper includes questions related to the following subjects :-

  1. शब्द रचना:- सन्धि एवं सन्धि विच्छेद, समास, उपसर्ग, प्रत्यय।
  2. शब्द प्रकार:-
    • (क) तत्सम, अर्द्धतत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी।
    • (ख) संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय (क्रिया विशेषण, सम्बन्ध सूचक, विस्मयबोधक निपात)
  3. शब्द ज्ञान:- पर्यायवाची, विलोम, शब्द युग्मों का अर्थ भेद, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, समानार्थी शब्दों का विवेक, उपयुक्त शब्द चयन, सम्बन्धवाची शब्दावली।
  4. शब्द शुद्धि।
  5. व्याकरणिक कोटियाँ :- परसर्ग, लिंग, वचन, पुरुष, काल, वृत्ति (mood), पक्ष (Aspect), वाच्य (Voice)
  6. वाक्य शुद्धि।
  7. विराम चिह्नों का प्रयोग।
  8. मुहावरे/ लोकोक्तियाँ।
  9. पारिभाषिक शब्दावली :- प्रशासनिक, विधिक (विशेषतः)।

1. इनमें से किस शब्द में ‘ईन’ प्रत्यय नहीं है?

  • (A) नमकीन
  • (B) रंगीन
  • (C) ग़मगीन
  • (D) शौकीन
Answer- (C) ग़मगीन

2. किस शब्द में ‘ल’ प्रत्यय नहीं है?

  • (A) मंजुल
  • (B) अतल
  • (C) मांसल
  • (D) श्यामल
Answer- (B) अतल

3. किस शब्द में ‘गार’ प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?

  • (A) स्नानागार
  • (B) यादगार
  • (C) मददगार
  • (D) रोजगार
Answer- (A) स्नानागार

4. निम्नलिखित में तत्सम शब्द नहीं है:

  • (A) दुर्बल
  • (B) आदर
  • (C) त्योहार
  • (D) बिंदु
Answer- (C) त्योहार

5. किस विकल्प में सभी शब्द तत्सम हैं?

  • (A) विवाह, कहानी, नाच
  • (B) धैर्य, परख, प्रगट
  • (C) आग, पत्र, दही
  • (D) दंड, शिर, शाक
Answer- (D) दंड, शिर, शाक

6. इनमें से किस शब्द में कोई उपसर्ग नहीं है?

  • (A) बेकार
  • (B) बेलदार
  • (C) बेखबर
  • (D) बेगुनाह
Answer- (B) बेलदार

7. किस विकल्प में तत्सम और तद्भव दोनों प्रकार के शब्द समाहित हैं?

  • (A) आंक, काक, आम
  • (B) आँवला, अमावस, कबूतर
  • (C) आसरा, पकवान, दही
  • (D) गाँव, बाघ, बिच्छू
Answer- (A) आंक, काक, आम

8. निम्नलिखित में देशज शब्द है:

  • (A) ओखली
  • (B) टोटका
  • (C) टेंटुवा
  • (D) किवाड़
Answer- (C) टेंटुवा

9. किस वाक्य में विदेशी मूल के शब्द नहीं हैं?

  • (A) इस प्रश्न का उत्तर मुझे मालूम है।
  • (B) उसने मुझे आवाज दी।
  • (C) कार-बस की टक्कर में अनेक लोग घायल हो गए।
  • (D) वह सदैव सच बोलता है।
Answer- (D) वह सदैव सच बोलता है।

10. किस विकल्प में कोई भी शब्द विदेशी मूल का नहीं है?

  • (A) दोस्त, खुशी
  • (B) अकेला, साहस
  • (C) देहात, आसान
  • (D) चेहरा, मौसम
Answer- (B) अकेला, साहस

11. किस विकल्प के सभी शब्द ‘तद्भव’ हैं?

  • (A) सहज, संजोग, समंदर
  • (B) गात, गाहक, गणपति
  • (C) चाँद, झरना, झुण्ड
  • (D) छकड़ा, काजल, खेत
Answer- (D) छकड़ा, काजल, खेत

12. इनमें विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है:

  • (A) प्राथमिकता
  • (B) सुन्दरता
  • (C) समता
  • (D) ममता
Answer- (D) ममता

13. इनमें क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है:

  • (A) पढ़ाई
  • (B) दौड़
  • (C) उतराई
  • (D) खटाई
Answer- (D) खटाई

14. गुणवाचक विशेषण से संबंधित वाक्य कौन सा है?

  • (A) बालक पहली कक्षा में पढ़ता है।
  • (B) यह पुस्तक मेरी है।
  • (C) हमें कपटी व्यक्ति से दूर रहना चाहिए।
  • (D) समारोह में अनेक लोग उपस्थित थे।
Answer- (C) हमें कपटी व्यक्ति से दूर रहना चाहिए।

15. किस वाक्य में क्रिया सकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई है?

  • (A) वह अभी तक सो रहा है।
  • (B) बच्चा बहुत देर से रो रहा है।
  • (C) धावक मैदान में दौड़ रहा है।
  • (D) वह पतंग उड़ा रहा है।
Answer- (D) वह पतंग उड़ा रहा है।

16. किस विकल्प में सभी संज्ञा शब्द क्रिया शब्दों से निर्मित हैं?

  • (A) भूल, हँसी
  • (B) शिक्षा, अच्छाई
  • (C) मिठास, चुनाव
  • (D) पूजा, जवानी
Answer- (A) भूल, हँसी

17. क्रिया-विशेषण रहित वाक्य है

  • (A) मेरी बात ध्यानपूर्वक सुनो।
  • (B) वह अपनी कक्षा का सबसे होशियार विद्यार्थी है।
  • (C) सुबह से वर्षा लगातार हो रही है।
  • (D) वे अचानक चले गए।
Answer- (B) वह अपनी कक्षा का सबसे होशियार विद्यार्थी है।

18. किस वाक्य में संबंधसूचक अव्यय का प्रयोग हुआ है?

  • (A) अपराधी ने पुलिस के सामने झूठ बोला।
  • (B) वह बहुत देर से ज्यों का त्यों खड़ा है।
  • (C) मेरा गाँव पास में ही है।
  • (D) मैं वहाँ कदापि नहीं जाऊँगा।
Answer- (A) अपराधी ने पुलिस के सामने झूठ बोला।

19. विस्मयादिबोधक शब्दों के संबंध में कौन सा कथन सही है?

  • (A) इनमें वचन के अनुसार विकार होता है।
  • (B) ये केवल शोक और घृणा का भाव प्रकट करते हैं।
  • (C) ये वाक्य-रचना के अनिवार्य घटक हैं।
  • (D) ये प्रायः वाक्य के प्रारंभ में आते हैं।
Answer- (D) ये प्रायः वाक्य के प्रारंभ में आते हैं।

20. किस वाक्य में निपात का प्रयोग नहीं हुआ है?

  • (A) वह कल ही चला जाएगा।
  • (B) मैं भी उसके साथ जाऊँगा।
  • (C) मुझे एक गिलास दूध चाहिए।
  • (D) वह तो आज जाएगा।
Answer- (C) मुझे एक गिलास दूध चाहिए।

21. किस वाक्य में क्रिया अकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई है?

  • (A) वह बिना बात ही हँस रही है।
  • (B) बच्चों ने बहुत सुंदर चित्र बनाए।
  • (C) माँ पुत्र को समझाती है।
  • (D) मदारी भालू को नचाता है।
Answer- (A) वह बिना बात ही हँस रही है।

22. किस विकल्प में सभी विशेषण शब्द संज्ञा शब्दों से रचित हैं?

  • (A) शिक्षित, कमाऊ
  • (B) भीतरी, आपसी
  • (C) पीड़ित, दयनीय
  • (D) वार्षिक, निचला
Answer- (C) पीड़ित, दयनीय

23. निम्नलिखित में ‘नदी’ का पर्यायवाची नहीं है:

  • (A) सरसी
  • (B) आपगा
  • (C) पयस्विनी
  • (D) तटिनी
Answer- (A) सरसी

24. किस विकल्प में सभी शब्द ‘पेड़’ के पर्यायवाची हैं?

  • (A) वृक्ष, अरण्य
  • (B) रसाल, पादप
  • (C) पुहुप, तरु
  • (D) विटप, द्रुम
Answer- (D) विटप, द्रुम

25. किस विकल्प में परस्पर पर्यायवाची शब्द नहीं हैं?

  • (A) इच्छा, अभीप्सा
  • (B) कपोत, पिक
  • (C) रात, यामिनी
  • (D) ऊँट, करभ
Answer- (B) कपोत, पिक

26. किस वाक्य में ‘निपात’ का प्रयोग हुआ है?

  • (A) वह पटना गया था।
  • (B) मुझे आने तो दो।
  • (C) संभवतः वह आएगा।
  • (D) मैं कल आ सकता हूँ।
Answer- (B) मुझे आने तो दो।

27. किस विकल्प में विलोम-शब्द-युग्म नहीं है?

  • (A) ऋजु – वक्र
  • (B) सघन – विरल
  • (C) संग्रह – परिग्रह
  • (D) सम्मुख – विमुख
Answer- (C) संग्रह – परिग्रह

28. निम्नलिखित में विलोम युग्म है:

  • (A) सामिष – आमिष
  • (B) विज्ञ – अभिज्ञ
  • (C) मूढ़ – विमूढ़
  • (D) सुकर – दुष्कर
Answer- (D) सुकर – दुष्कर

29. किस विकल्प में समश्रुत-भिन्नार्थक शब्दों का अर्थ भेद सही नहीं है?

  • (A) वृंत – वृंद = समूह – डंठल
  • (B) शोथ – शोध = सूजन – शुद्धि संस्कार
  • (C) वसन – व्यसन = कपड़ा – बुरी लत
  • (D) ऋत – ऋतु = सही/सच्चा – मौसम/वर्ष का एक भाग
Answer- (A) वृंत – वृंद = समूह – डंठल

30. किन समश्रुत शब्दों का अर्थ भेद सही नहीं है?

  • (A) हरण – हरिण = चुराना – मृग
  • (B) स्रोत – श्रोत = धारा – कान
  • (C) चिर – चीर = वस्त्र – दीर्घकाल
  • (D) द्रव-द्रव्य = तरल – पदार्थ
Answer- (C) चिर – चीर = वस्त्र – दीर्घकाल

31. ‘परिच्छद-परिच्छेद’ शब्दों का सही अर्थ भेद है

  • (A) आवरण – अनुभाग
  • (B) काटना – साज-सामान
  • (C) सीमा – नौकर-चाकर
  • (D) अनुभाग – आवरण
Answer- (A) आवरण – अनुभाग

32. किस विकल्प के शब्द परस्पर विलोम नहीं हैं?

  • (A) साम्य – वैषम्य
  • (B) सापेक्ष – निरपेक्ष
  • (C) ऋत – अनृत
  • (D) श्लाघनीय – प्रशंसनीय
Answer- (D) श्लाघनीय – प्रशंसनीय

33. ‘ऐसा रोग जो छूने मात्र से फैलता हो’ – के लिए सार्थक शब्द होगा:

  • (A) संक्रामक रोग
  • (B) चर्म रोग
  • (C) असाध्य रोग
  • (D) घातक रोग
Answer- (A) संक्रामक रोग

34. ‘ज्ञान प्राप्ति की इच्छा रखने वाला’ – वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है

  • (A) तपस्वी
  • (B) संन्यासी
  • (C) जिज्ञासु
  • (D) पिपासु
Answer- (C) जिज्ञासु

35. ‘कही हुई बात को फिर-फिर कहना’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है

  • (A) पूर्वग्रह
  • (B) पिष्टपेषण
  • (C) तार्किक
  • (D) वाचाल
Answer- (B) पिष्टपेषण

36. निम्नलिखित में से किस वाक्य में ‘संप्रदान कारक’ के परसर्ग (विभक्ति चिह्न) का प्रयोग हुआ है?

  • (A) राम के हित लक्ष्मण वन गए थे।
  • (B) वह घर से बाहर आया।
  • (C) लड़का अब अपने पाँव से चलता है।
  • (D) उस जगह एक सभा होने जा रही है।
Answer- (A) राम के हित लक्ष्मण वन गए थे।

37. ‘जिसका आचरण अच्छा हो’ – वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा

  • (A) सद्भावी
  • (B) सज्जन
  • (C) साधु
  • (D) सदाचारी
Answer- (D) सदाचारी

38. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द स्त्रीलिंग हैं?

  • (A) हाथी, बालू, आलू
  • (B) भलाई, हलवाई, ईसाई
  • (C) इमली, चाँदी, लौकी
  • (D) साथी, घी, शक्कर
Answer- (C) इमली, चाँदी, लौकी

39. किस विकल्प में कोई भी शब्द स्त्रीलिंग नहीं है?

  • (A) नदी, झील, सरोवर
  • (B) नींबू, दही, केला
  • (C) प्रतिपदा, मंगलवार, टोपी
  • (D) पानी, ज्ञानी, नानी
Answer- (B) नींबू, दही, केला

40. कौन सा शब्द सदैव एकवचन में प्रयुक्त होता है?

  • (A) आकाश
  • (B) बाल
  • (C) आँसू
  • (D) होश
Answer- (A) आकाश

41. किस वाक्य में ‘मध्यमपुरुष’ का प्रयोग नहीं हुआ है?

  • (A) आपको यही उचित लगता है, तो ठीक है।
  • (B) यह बात आप ही कह दीजिए।
  • (C) हम अपने आपको भूल गए।
  • (D) इस विषय में आपकी क्या राय है?
Answer- (C) हम अपने आपको भूल गए।

42. ‘हिमालय से अनेक नदियाँ निकलती हैं।’ इस वाक्य में किस कारक के परसर्ग का प्रयोग हुआ है?

  • (A) संबंध कारक
  • (B) अधिकरण कारक
  • (C) अपादान कारक
  • (D) करण कारक
Answer- (C) अपादान कारक

43. किस विकल्प में ‘समश्रुत भिन्नार्थक’ शब्दों के अर्थ सुमेलित हैं?

  • (A) अश्व – अश्म = घोड़ा – खच्चर
  • (B) जलद – जलज = कमल – बादल
  • (C) सर्वथा – सर्वदा = सब तरह से – सदैव/हमेशा
  • (D) अनिल – अनल = आग – हवा
Answer- (C) सर्वथा – सर्वदा = सब तरह से – सदैव/हमेशा

44. ‘निश्चयार्थ वृत्ति’ का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है?

  • (A) हमें सदैव सच बोलना चाहिए।
  • (B) बच्चे ने पुस्तक पढ़ ली है।
  • (C) भगवान सबका भला करे।
  • (D) शायद वह आज आ जाए।
Answer- (B) बच्चे ने पुस्तक पढ़ ली है।

45. ‘आवृत्तिमूलक पक्ष’ से संबंधित वाक्य है

  • (A) मोहन अध्यापक है।
  • (B) बालक पुस्तक पढ़ रहा है।
  • (C) बच्ची सो चुकी है।
  • (D) वह स्कूल जाता है।
Answer- (D) वह स्कूल जाता है।

46. ‘कर्तृवाच्य’ से संबंधित वाक्य है

  • (A) चोर पकड़ा गया है।
  • (B) यह बात उससे पता चली।
  • (C) लड़का पढ़ रहा है।
  • (D) किसान द्वारा फसल काट ली गई।
Answer- (C) लड़का पढ़ रहा है।

47. किस विकल्प में ‘समश्रुत भिन्नार्थक’ शब्दों के अर्थ सुमेलित नहीं हैं?

  • (A) पथ – पथ्य = मार्ग/रास्ता – बीमार को दिया जाने वाला हितकर भोजन आदि
  • (B) जठर – जरठ = ज्येष्ठ/बड़ा – बूढ़ा
  • (C) निर्माण – निर्वाण = रचना – मोक्ष
  • (D) तर्क – तक्र = बहस – छाछ
Answer- (B) जठर – जरठ = ज्येष्ठ/बड़ा – बूढ़ा

48. कौन सा कथन सही नहीं है?

  • (A) प्रेरणार्थक क्रियाएँ सदैव सकर्मक ही होती हैं।
  • (B) ‘भाववाच्य’ केवल अकर्मक क्रियाओं में ही होता है।
  • (C) ‘कर्मवाच्य’ अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।
  • (D) ‘कर्तृवाच्य’ भी अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।
Answer- (C) ‘कर्मवाच्य’ अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।

49. कौन सा कथन गलत है?

  • (A) रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन प्रमुख भेद किये जाते हैं : 1. साधारण, 2. मिश्र और 3. संयुक्त वाक्य।
  • (B) वाक्य में प्रयुक्त क्रिया को ‘उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।
  • (C) साधारण वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है।
  • (D) मिश्रवाक्य में मुख्य उपवाक्य एक ही रहता है, लेकिन आश्रित उपवाक्य एक से अधिक हो सकते हैं।
Answer- (B) वाक्य में प्रयुक्त क्रिया को ‘उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।

50. किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं?

  • (A) मध्येनजर, चारागाह, तंदुरस्त
  • (B) तंदुरुस्त, मद्देनजर, चरागाह
  • (C) चरागाह, तंदुरस्त, मध्येनजर
  • (D) मद्देनजर, चारागाह, तंदुरस्त
Answer- (B) तंदुरुस्त, मद्देनजर, चरागाह

51. किस वाक्य में ‘भाववाच्य’ नहीं है?

  • (A) मुझसे सुबह जल्दी नहीं उठा जाता।
  • (B) वह प्रतिदिन स्कूल नहीं जाता है।
  • (C) छोटे बच्चों से सीढ़ियाँ नहीं चढ़ी जातीं।
  • (D) कमज़ोरी के कारण लड़के से चला नहीं जाता।
Answer- (B) वह प्रतिदिन स्कूल नहीं जाता है।
Explanation-
  • This question has been removed by Rajasthan Public Service Commission (RPSC) in the final answer key.
  • 52. इनमें वर्तनी की दृष्टि से कौन सा शब्द शुद्ध नहीं है?

    • (A) मत्स्य
    • (B) वापस
    • (C) सृष्टि
    • (D) दृष्टा
    Answer- (D) दृष्टा

    53. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है:

    • (A) बुद्धवार
    • (B) दम्पती
    • (C) द्वितिय
    • (D) व्यस्क
    Answer- (B) दम्पती

    54. इनमें विलोम-शब्द-युग्म नहीं है:

    • (A) स्थावर – जंगम
    • (B) मूक – वाचाल
    • (C) व्यष्टि – समष्टि
    • (D) हार – परिहास
    Answer- (D) हार – परिहास

    55. इनमें विलोम-शुब्द-युग्म नहीं है:

    • (A) हर्ष – विषाद
    • (B) स्वकीय – परकीय
    • (C) वैतनिक – सवैतनिक
    • (D) ज़ड़ – चेतन
    Answer- (C) वैतनिक – सवैतनिक

    56. किस विकल्प में सभी शब्द अशुद्ध हैं?

    • (A) भवनिष्ठ, ध्यातव्य
    • (B) भवन्निष्ठ, धातव्य
    • (C) धातव्य, भवनिष्ठ
    • (D) ध्यातव्य, भवन्निष्ठ
    Answer- (C) धातव्य, भवनिष्ठ

    57. संयुक्त वाक्य का उदाहरण है

    • (A) उन्होंने जो कुछ दिया, उसी से मुझे परम संतोष है।
    • (B) वह ऐसी बातें कहता है, जिनसे सबको बुरा लगता है।
    • (C) मैं आगे बढ़ गया और वह पीछे रह गया।
    • (D) वहाँ जो कुछ देखने योग्य था, मैंने सब देख लिया।
    Answer- (C) मैं आगे बढ़ गया और वह पीछे रह गया।

    58. ‘मैंने लड़के को पुस्तक पढ़ाई।’

    उक्त वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का भेद है

    • (A) अकर्मक
    • (B) संयुक्त
    • (C) पूर्वकालिक
    • (D) द्विकर्मक
    Answer- (D) द्विकर्मक

    59. इनमें संयुक्त वाक्य कौन सा है?

    • (A) वह आगे बढ़ गया, लेकिन परिवार पीछे रह गया।
    • (B) जब बरसात थमी, तब हम लोग बाहर निकले।
    • (C) मैंने सुना है कि आप अच्छे कवि हैं।
    • (D) लाखों लोग कोरोना से काल कवलित हो गए।
    Answer- (A) वह आगे बढ़ गया, लेकिन परिवार पीछे रह गया।

    60. निम्नलिखित में सरल/साधारण वाक्य है:

    • (A) जहाँ अभी रेगिस्तान है, वहाँ किसी समय जंगल था।
    • (B) मेरा भाई यहाँ आएगा या मैं ही उसके पास जाऊँगा।
    • (C) जो जितना मांगता, उसको उतना दिया जाता है।
    • (D) दिन का थका हुआ आदमी रात को खूब सोता है।
    Answer- (D) दिन का थका हुआ आदमी रात को खूब सोता है।

    61. व्याकरण की दृष्टि से गलत कथन है

    • (A) संज्ञा की विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं।
    • (B) संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।
    • (C) क्रिया के प्रमुख रूप से दो भेद माने गये हैं: 1. सकर्मक और 2. अकर्मक
    • (D) सर्वनाम और क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द क्रिया-विशेषण कहलाते हैं।
    Answer- (D) सर्वनाम और क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द क्रिया-विशेषण कहलाते हैं।

    62. निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य है:

    • (A) मेरी बात ध्यान के साथ सुनो।
    • (B) साहित्य और समाज का घनिष्ठ संबंध है।
    • (C) एक लोटा पानी से भरा लाओ।
    • (D) वह सारी रातभर जागता रहा।
    Answer- (B) साहित्य और समाज का घनिष्ठ संबंध है।

    63. कौन सा वाक्य अशुद्ध है?

    • (A) दाल में कुछ गिरा है।
    • (B) वह बुरे आदमी नहीं है।
    • (C) मैंने स्वयं को कितनी बार समझाया।
    • (D) मुझे उसका काम अच्छा लगता है।
    Answer- (B) वह बुरे आदमी नहीं है।

    64. व्याकरण की दृष्टि से कौन सा कथन सही नहीं है?

    • (A) सार्थक शब्द समूह को वाक्य कहते हैं।
    • (B) वाक्य के दो प्रमुख घटक माने गये हैं: 1. उद्देश्य और 2. विधेय
    • (C) किसी भी वाक्य में कर्ता और कर्म का होना आवश्यक होता है।
    • (D) किसी वाक्य में उद्देश्य के विषय में जो कुछ बताया जाता है, उसे विधेय कहते हैं।
    Answer- (C) किसी भी वाक्य में कर्ता और कर्म का होना आवश्यक होता है।

    65. कौन सा वाक्य शुद्ध है?

    • (A) यह बात जब मैं छोटा था, उस समय की है।
    • (B) बकरी को बारीक काटाकर घास खिलाओ।
    • (C) वह पुस्तक जो आलमारी में रखी है, वह बहुत अच्छी है।
    • (D) मुझे शिक्षाप्रद कहानियों की पुस्तक चाहिए।
    Answer- (D) मुझे शिक्षाप्रद कहानियों की पुस्तक चाहिए।

    66. कौन सा वाक्य शुद्ध नहीं है?

    • (A) बेफालतू बात मत करो।
    • (B) देश के सभी लोग एकजुट हैं।
    • (C) हमें शुद्ध भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
    • (D) कहानी सुनकर हमें बहुत आनंद आया।
    Answer- (A) बेफालतू बात मत करो।

    67. निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य है:

    • (A) तेरी बात सुनते-सुनते कान पक गए।
    • (B) वे सब कालचक्र के पहिए के नीचे पिस गए।
    • (C) हमारे देश में अनेक रमणीक स्थल हैं।
    • (D) यही वे कारण हैं, जिनके कारण वह परेशान हैं।
    Answer- (C) हमारे देश में अनेक रमणीक स्थल हैं।

    68. ‘आदि-आदी’ शब्द-युग्म का सही अर्थ है:

    • (A) आदिवासी – आरंभ
    • (B) आरंभ – अभ्यस्त
    • (C) आरंभ – आदिवासी
    • (D) अभ्यस्त – आरंभ
    Answer- (B) आरंभ – अभ्यस्त

    69. किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है?

    • (A) वह पुत्रवत् प्रजा का पालन करता था।
    • (B) हरिश्चंद्र के समीप कोई सत्यवादी नहीं हुआ।
    • (C) आपकी सौभाग्यवती कन्या का विवाह कब होगा।
    • (D) अश्वमेघ का घोड़ा पकड़ा गया।
    Answer- (D) अश्वमेघ का घोड़ा पकड़ा गया।

    70. निम्नलिखित में गलत कथन है:

    • (A) वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक या विस्मयसूचक चिह्न आने पर पूर्ण विराम नहीं लगाया जाता है।
    • (B) जिन वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्दों का अर्थ संबंधवाचक शब्दों जैसा होता है, उनके अंत में प्रश्नवाचक चिह्न लगाया जाता है।
    • (C) विषय विभाजन में क्रमसूचक अंकों या अक्षरों के साथ कोष्ठक का प्रयोग किया जाता है।
    • (D) अल्पविराम से अधिक और पूर्ण विराम से कम समय तक ठहरने के लिए अर्द्धविराम का प्रयोग किया जाता है।
    Answer- (B) जिन वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्दों का अर्थ संबंधवाचक शब्दों जैसा होता है, उनके अंत में प्रश्नवाचक चिह्न लगाया जाता है।

    71. ‘माँ ने बच्चों के झगड़े को ……. पड़ोसियों में सिर फुटौवल करवा दी।’

    उक्त वाक्य के रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा-

    • (A) पानी में आग लगाकर
    • (B) मीन-मेख निकालकर
    • (C) घाव पर नमक छिड़ककर
    • (D) तिल का ताड़ बनाकर
    Answer- (D) तिल का ताड़ बनाकर

    72. ‘सिर मुँड़ाते ही ओले पड़ना’ मुहावरे का उपयुक्त भावार्थ है

    • (A) आगे होकर परेशानी मोल लेना।
    • (B) अचानक बड़ी विपदा का आ जाना।
    • (C) कार्यारंभ होते ही विघ्न पड़ना।
    • (D) उत्सव के माहौल का ग़म में बदल जाना।
    Answer- (C) कार्यारंभ होते ही विघ्न पड़ना।

    73. ‘गागर में सागर भरना’ का भावार्थ है:

    • (A) असंभव कार्य करना।
    • (B) समुद्र से छोटे बर्तन में पानी लाना।
    • (C) बहुत कम शब्दों में महत्त्वपूर्ण बात कहना।
    • (D) छोटे बर्तन में बहुत अधिक पानी भरना।
    Answer- (C) बहुत कम शब्दों में महत्त्वपूर्ण बात कहना।

    74. ‘कमजोर द्वारा शक्ति प्रदर्शन करना/ नष्ट होने के करीब पहुँचना’ भावार्थ से संबंधित लोकोक्ति/ मुहावरा है

    • (A) अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना
    • (B) अधजल गगरी छलकत जाए
    • (C) चींटी के पर निकलना
    • (D) मेरी बिल्ली मुझसे ही म्याऊँ
    Answer- (C) चींटी के पर निकलना

    75. “अत्यधिक परिश्रम से आरंभ किए व्यापार में बहुत कम लाभ होने पर, हताश उद्यमी ने कहा ………।”

    उक्त वाक्य के रिक्त स्थान में प्रयुक्त लोकोक्ति है

    • (A) ओखली में सिर दिया तो मूसलों से क्या डर
    • (B) खोदा पहाड़ निकली चुहिया
    • (C) बैठे से बेगार भली
    • (D) अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत
    Answer- (B) खोदा पहाड़ निकली चुहिया

    76. ‘एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा’ लोकोक्ति का उपयुक्त भावार्थ है

    • (A) गुणी व्यक्ति ही गुणवान को पहचानता है।
    • (B) चालाक का अधिक चालाक से सामाना होना।
    • (C) सज्जन द्वारा कपट व्यवहार करना।
    • (D) कुसंग से बरे का अधिक बुरा हो जाना।
    Answer- (D) कुसंग से बरे का अधिक बुरा हो जाना।

    77. किस मुहावरे का भावार्थ सही नहीं है?

    • (A) घड़ों पानी पड़ना = बहुत वर्षा होना
    • (B) सूरज पर थूकना = किसी निर्दोष पर लांछन लगाना
    • (C) नाक भौं सिकोड़ना = अरुचि और अप्रसन्नता प्रकट करना
    • (D) थूककर चाटना = कहकर मुकर जाना
    Answer- (A) घड़ों पानी पड़ना = बहुत वर्षा होना

    78. ‘आग बबूला होना’ का भावार्थ है

    • (A) बबूल के पेड़ में आग लगना
    • (B) लू के बगूले उठना
    • (C) अत्यंत क्रोध करना
    • (D) भयंकर आग लगना
    Answer- (C) अत्यंत क्रोध करना

    79. ‘अपने पैरों पर खड़े होना’ का भावार्थ है

    • (A) सावधानीपूर्वक चलना
    • (B) आत्मनिर्भर होना
    • (C) छोटे बच्चों का चलना सीखना
    • (D) बिना किसी छड़ी आदि के अपने आप आगे बढ़ना
    Answer- (B) आत्मनिर्भर होना

    80. किस विकल्प में हिंदी पारिभाषिक शब्द का सही प्रयोग हुआ है?

    • (A) Appeasement = तुष्टीकरण
    • (B) Judicious = विधिसम्मत
    • (C)Arbitrary = उचित
    • (D) Accountability = लेखा संबंधी
    Answer- (A) Appeasement = तुष्टीकरण

    81. किस विकल्प में हिंदी पारिभाषिक शब्द का सही प्रयोग नहीं हुआ है?

    • (A) Assume = ग्रहण करना
    • (B) Apparent = प्रकट
    • (C) Attorney General = महाधिवक्ता
    • (D) Legal Protection = विधिक संरक्षण
    Answer- (C) Attorney General = महाधिवक्ता

    82. किस विकल्प में लोकोक्ति का भावार्थ असंगत है?

    • (A) चोर की दाढ़ी में तिनका = अपराधी का निश्शंक होना
    • (B) नेकी कर दरिया में डाल = भला करके भूल जाना
    • (C) हाथ कंगन को आरसी क्या = प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं
    • (D) साँच को आँच नहीं = सच्चा व्यक्ति डरता नहीं
    Answer- (A) चोर की दाढ़ी में तिनका = अपराधी का निश्शंक होना

    83. Jurisdiction के लिए समकक्ष हिन्दी पारिभाषिक शब्द होगा:

    • (A) कार्यक्षेत्र
    • (B) विशिष्ट क्षेत्र
    • (C) विशेषाधिकार
    • (D) क्षेत्राधिकार
    Answer- (D) क्षेत्राधिकार

    84. Approach शब्द का असंगत पारिभाषिक शब्द है:

    • (A) पहुँच
    • (B) उपमार्ग
    • (C) दृष्टिकोण
    • (D) सिफ़ारिश
    Answer- (D) सिफ़ारिश

    85. Authority शब्द का सुसंगत पारिभाषिक शब्द नहीं है:

    • (A) प्राधिकार
    • (B) अधिकारी विद्वान
    • (C) लेखकीय अधिकार
    • (D) प्राधिकारण
    Answer- (C) लेखकीय अधिकार

    86. किस विकल्प में सुसंगत पारिभाषिक शब्द नहीं है?

    • (A) Transport = आयात-निर्यात
    • (B) Retrospective = भूतलक्षी
    • (C) Legible = सुवाच्य
    • (D) Act = अधिनियम
    Answer- (A) Transport = आयात-निर्यात

    87. किस विकल्प में गलत पारिभाषिक शब्द है?

    • (A) Juvenile Court = किशोर न्यायालय
    • (B) Apprentice = प्रशिक्षण
    • (C) Indemnity = क्षतिपूर्ति
    • (D) Reimbursement = प्रतिपूर्ति
    Answer- (B) Apprentice = प्रशिक्षण

    88. Gross Misconduct के लिए समकक्ष हिन्दी पारिभाषिक शब्द होगा:

    • (A) सकल दुर्व्यवहार
    • (B) घोर कदाचार
    • (C) भारी अपचारिता
    • (D) घोर अशिष्टता
    Answer- (B) घोर कदाचार

    89. किस शब्द की संधि सही नहीं है?

    • (A) तत् + उपरांत = तदोपरांत
    • (B) षट् + आनन = षडानन
    • (C) वाक् + ईश = वागीश
    • (D) सत् + चरित्र = सच्चरित्र
    Answer- (A) तत् + उपरांत = तदोपरांत

    90. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द संधि रहित है?

    • (A) अनुच्छेद
    • (B) परिणाम
    • (C) तल्लीन
    • (D) फलस्वरूप
    Answer- (D) फलस्वरूप

    91. किस शब्द का संधि-विच्छेद सही नहीं है?

    • (A) सच्छास्त्र = सत् + शास्त्र
    • (B) आद्योपांत = आदि + उपांत
    • (C) परिणत = परि + नत
    • (D) अनुष्ठान = अनु + स्थान
    Answer- (B) आद्योपांत = आदि + उपांत

    92. इनमें से कौन सा संधि-शब्द सही नहीं है?

    • (A) रवि + इन्द्र = रविन्द्र
    • (B) तथा + एव = तथैव
    • (C) निः + रोग = नीरोग
    • (D) मनः + ताप = मनस्ताप
    Answer- (A) रवि + इन्द्र = रविन्द्र

    93. इनमें से कौन सा संधि-शब्द गलत है?

    • (A) सत् + जन = सज्जन
    • (B) चित् + मय = चिन्मय
    • (C) सत् + गति = सद्गति
    • (D) सत् + मार्ग = सद्मार्ग
    Answer- (D) सत् + मार्ग = सद्मार्ग

    94. निम्नलिखित में से किस शब्द की संधि सही है?

    • (A) स्त्री + उचित = स्त्रीयोचित
    • (B) गति + अवरोध = गत्यावरोध
    • (C) शीत + ऋतु = शीतर्तु
    • (D) राम + ईश = रमेश
    Answer- (C) शीत + ऋतु = शीतर्तु

    95. किस विकल्प में कर्मधारय समास नहीं है?

    • (A) नीलगाय
    • (B) देहलता
    • (C) आपबीती
    • (D) लघुकथा
    Answer- (C) आपबीती

    96. इनमें से किस विकल्प में तत्पुरुष समास है?

    • (A) आमरण
    • (B) कामकाज
    • (C) मंदबुद्धि
    • (D) तुलसीकृत
    Answer- (D) तुलसीकृत

    97. किस विकल्प में द्वंद्व समास नहीं है?

    • (A) परमपिता
    • (B) मातापिता
    • (C) हानिलाभ
    • (D) चालचलन
    Answer- (A) परमपिता

    98. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द उपसर्ग रहित है?

    • (A) आसन
    • (B) आकार
    • (C) आनंद
    • (D) आरोह
    Answer- (A) आसन

    99. किस शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय दोनों प्रयुक्त हुए हैं?

    • (A) आलंकारिक
    • (B) सुंदरता
    • (C) अधिकारी
    • (D) अधुनातन
    Answer- (C) अधिकारी

    100. द्वंद्व समास का उदाहरण है

    • (A) प्रत्यक्ष
    • (B) शीतोष्ण
    • (C) मनचाहा
    • (D) गौशाला
    Answer- (B) शीतोष्ण

    ✓ Fast Download • High Quality A4 PDF

    2 Comments

    Leave a Comment

    error: Content is protected !!