General Information
| Exam Board | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
| Exam Name | Sub Inspector/Platoon Commander Combined Competitive Examination, 2025 (RPSC SI) |
| Recruitment Department | Home (Group-1) Department, Rajasthan Government |
| Exam Date | 06-04-2026 |
| Exam Time | 11.00 AM to 01.00 PM |
| Model Answer Key issue date | 07-04-2026 |
| Final Answer key issue date | – |
| Exam Mode | Offline |
| Question paper language | Hindi |
| Question paper type | Objective |
| Subject | General Hindi |
| Total Question | 100 |
| Maximum Marks | 200 |
| Negative Marking | 1/3 |
| Time | 02:00 Hours |
Note :-This question paper is solved as per the official model answer key of Rajasthan Public Service Commission (RPSC).
This question paper includes questions related to the following subjects :-
- शब्द रचना : सन्धि एवं सन्धि विच्छेद, समास, उपसर्ग, प्रत्यय।
- शब्द प्रकार :
- (क) तत्सम, अर्द्धतत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी।
- (ख) संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय (क्रिया विशेषण, सम्बन्ध सूचक, विस्मयबोधक निपात)
- शब्द ज्ञान : पर्यायवाची, विलोम, शब्द युग्मों का अर्थ भेद, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, समानार्थी शब्दों का विवेक, उपयुक्त शब्द चयन, सम्बन्धवाची शब्दावली।
- शब्द शुद्धि।
- व्याकरणिक कोटियाँ : परसर्ग, लिंग, वचन, पुरुष, काल, वृत्ति (mood), पक्ष (Aspect), वाच्य (Voice)
- वाक्य रचना।
- वाक्य शुद्धि।
- विराम चिह्नों का प्रयोग।
- मुहावरे/ लोकोक्तियाँ।
- पारिभाषिक शब्दावली : प्रशासनिक, विधिक (विशेषतः)।
Solved Question Paper
1. निजवाचक सर्वनाम ‘आप’ का उदाहरण नहीं है–
- (A) मैं आप वहाँ गया था।
- (B) मुनि आप मुझसे मिले थे।
- (C) मैं आप से फिर निवेदन करूँगा।
- (D) आप भला तो जग भला।
2. ‘वह लड़का, जो कल आया था, पढ़ने में तेज़ है।’ वाक्य में रेखांकित पद में किस सर्वनाम का प्रयोग हुआ है?
- (A) पुरुषवाचक सर्वनाम
- (B) संबंधवाचक सर्वनाम
- (C) निश्चयवाचक सर्वनाम
- (D) निजवाचक सर्वनाम
3. सार्वनामिक विशेषण रहित वाक्य है–
- (A) कौन आदमी आया है?
- (B) कोई सज्जन आए हुए हैं।
- (C) इनमें से क्या चीज़ तुम लोगे?
- (D) देखो, कौन आया है।
4. निम्न में व्यक्तिवाचक संज्ञा है:
- (A) मनुष्य
- (B) घर
- (C) नदी
- (D) ईश्वर
5. सकर्मक क्रिया के प्रयोग का उदाहरण है–
- (A) मैं गया।
- (B) पक्षी उड़ते हैं।
- (C) मैं तुम्हें उपाय बतलाता हूँ।
- (D) आप मेरे मित्र ठहरे।
6. प्रेरणार्थक क्रिया है–
- (A) गलाना
- (B) करना
- (C) चरना
- (D) चमकना
7. परिमाणवाचक क्रिया–विशेषण है–
- (A) शायद
- (B) इसलिए
- (C) सर्वथा
- (D) एकाएक
8. किस विकल्प में दोनों शब्द विशेषण हैं?
- (A) धमकी, धर्मान्ध
- (B) गोपनीय, गोलोक
- (C) रोगी, भविष्य
- (D) कटाक्ष, प्रेम
9. ‘शाबाश!’ निम्न में से विस्मयादिबोधक अव्यय के किस भेद का उदाहरण है?
- (A) शोकबोधक
- (B) स्वीकारबोधक
- (C) हर्षबोधक
- (D) संबोधनद्योतक
10. इनमें से कौन सा वाक्य निपात रहित है?
- (A) और भी लोग आने वाले हैं।
- (B) मैं तुम्हारा सिर फोड़ दूँगा।
- (C) हाँ, मैं वहाँ गया था।
- (D) गाड़ी तो धीरे चल रही है।
11. संबंधसूचक अव्यय का प्रयोग नहीं हुआ है–
- (A) गाड़ी समय से पहले आई।
- (B) मैं विदेश कदापि न जाऊँगा।
- (C) मेरे पास एक घड़ी है।
- (D) नौकर गाँव तक गया।
12. निम्नलिखित में से ‘जूठन’ का पर्यायवाची नहीं है:
- (A) भुक्ति
- (B) अवशिष्ट
- (C) उच्छिष्ट
- (D) भुक्त
13. निम्नलिखित में से ‘ध्वज’ का पर्यायवाची नहीं है:
- (A) केतु
- (B) पताका
- (C) पल्लव
- (D) केतन
14. किस विकल्प में असंगत विलोम शब्द है?
- (A) शोषक – पोषक
- (B) अचेष्ट – निश्चेष्ट
- (C) साधक – बाधक
- (D) स्पंदित – निष्पंद
15. कौन से विकल्प में सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं?
- (A) उपवन, उद्यान, वाटिका
- (B) सहोदरा, अग्रजा, भगिनी
- (C) शारदा, कमला, रमा
- (D) धवल, शुभ्र, सित
16. असंगत विलोम शब्द है–
- (A) उन्नति – अवनति
- (B) अनादर – निरादर
- (C) आविर्भूत – तिरोभूत
- (D) अर्पण – ग्रहण
17. ‘प्रतियोगिता आदि में किसी से होड़ लेने की इच्छा’ वाक्यांश हेतु उपयुक्त सार्थक शब्द है–
- (A) शिरोधार्य
- (B) ईर्ष्यालु
- (C) स्पर्द्धा
- (D) स्पृहणीय
18. किस विकल्प में वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द उपयुक्त नहीं है?
- (A) जाना और आना – गमनागमन
- (B) गुणों का पारखी – गुणक
- (C) बड़ा पर्वत – गिरिराज
- (D) गृहस्थ का धर्म – गार्हस्थ्य
19. ‘शाश्वत’ का विलोम शब्द है–
- (A) अनश्वर
- (B) क्षणिक
- (C) अविनाशी
- (D) अविनश्वर
20. निम्नलिखित में से किस शब्द–युग्म का क्रमशः सही अर्थ है?
- (A) परुष–पुरुष = आदमी–कोमल
- (B) दिवा–दीवा = दीया–दिवस
- (C) तंरग–तुरंग = हिरण–लहर
- (D) अपेक्षा–उपेक्षा = चाह–परित्याग
21. किस समश्रुत शब्द–युग्म का क्रमशः अर्थ सुमेलित नहीं है?
- (A) अंत–अंत्य = समाप्ति–अंतिम
- (B) कांति–क्लांति = दीप्ति–थकावट
- (C) टुक–टूक = टुकड़ा–थोड़ा
- (D) तक्र–तर्क = छाछ–दलील
22. किस विकल्प में वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द नहीं है?
- (A) गुण–दोष आदि का विवेचन करने वाला – आलोच्य
- (B) किसी कृति के गुण–दोषों का निरूपण – आलोचना
- (C) जिसकी आलोचना की गई हो – आलोचित
- (D) लिखने योग्य – आलेख्य
23. ‘सूची–सूजी’ शब्द–युग्म का क्रमशः सही अर्थ है–
- (A) तालिका–गेहूँ का दरदरा आटा
- (B) विवरण–पवित्र
- (C) प्रपत्र–गेहूँ का दरदरा आटा
- (D) पवित्र–चिन्ता
24. किस विकल्प में सभी शब्द अशुद्ध हैं?
- (A) वयवृद्ध, अहिल्या, अभ्यर्थि
- (B) चन्द्रिका, प्रदर्शनी, घनिष्ट
- (C) अधीन, तात्कालिक, अष्टावक्र
- (D) अतिशयोक्ति, द्वारका, घुटना
25. किस विकल्प में शब्द–युग्म का क्रमशः सही अर्थ नहीं है?
- (A) सुरति–सुरती = अनुराग–तंबाकू
- (B) सुरभि–सुरभी = छोटी माला–सुपारी
- (C) सुभग–सुभट = संदर–भारी योद्धा
- (D) विनिमय–विनियम = अदला–बदली–नियंत्रण
26. अशुद्ध शब्द है–
- (A) अनन्या
- (B) अनधिक्रत
- (C) अन्तरात्मा
- (D) दुराशय
27. शुद्ध शब्द है–
- (A) रणनिति
- (B) तीर्थाटन
- (C) पुर्नप्राप्ति
- (D) स्वेच्छिक
28. अशुद्ध शब्द है–
- (A) स्रष्टा
- (B) सिंदूर
- (C) नुपुर
- (D) परिप्रेक्ष्य
29. अशुद्ध शब्द है–
- (A) अध्यात्मिक
- (B) अनुगृहीत
- (C) लालित्य
- (D) कैलास
30. किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं?
- (A) अनाधिक, त्यौहार
- (B) धराशायी, उत्तरदाई
- (C) न्योछावर, ओपन्यासिक
- (D) फेंकना, मंजूषा
31. किस विकल्प में अशुद्ध शब्द है?
- (A) क्षुधित
- (B) दुष्यन्त
- (C) नैसर्गिक
- (D) तन्त्रिक
32. कौन से वाक्य में अधिकरण कारक के परसर्ग ‘पर’ का प्रयोग नहीं है?
- (A) वह अपने पुरखों की चाल पर चलता है।
- (B) बात पर बात तो निकलती ही है।
- (C) तुम्हारे कौन से सुऱखाब के पर लगे हैं।
- (D) गाड़ी नौ बजकर पैंतालीस मिनट पर आती है।
33. कर्ता कारक के ‘ने’ परसर्ग के अनुपयुक्त प्रयोग वाला वाक्य है–
- (A) लड़के ने चिट्ठी लिखी।
- (B) राम ने छींका।
- (C) मैंने नौकर को बुलाया है।
- (D) उसने यही बात करनी थी।
34. शुद्ध शब्द है–
- (A) द्रवीभूत
- (B) दुतावास
- (C) दुरागृह
- (D) दृव्यमान
35. निम्नलिखित शब्दों में से स्त्रीलिंग शब्द है:
- (A) पक्षी
- (B) पैसा
- (C) सेब
- (D) खड़ाऊँ
36. बहुधा एकवचन में प्रयुक्त होने वाला शब्द है–
- (A) तेल
- (B) आप
- (C) सब
- (D) अनेक
37. प्रायः बहुवचन क्रिया के साथ प्रयुक्त होने वाला संज्ञा शब्द है–
- (A) सोना
- (B) आकाश
- (C) आँसू
- (D) घी
38. निम्नलिखित शब्दों में से पुल्लिंग शब्द का चयन कीजिए:
- (A) रात
- (B) लात
- (C) बड़प्पन
- (D) सरकार
39. ‘यह तेल खदान से निकलता होगा।’ वाक्य में काल है
- (A) संभाव्य भविष्यत् काल
- (B) सामान्य भविष्यत् काल
- (C) संदिग्ध वर्तमान काल
- (D) अपूर्ण भूतकाल
40. किस विकल्प में सामान्य भूतकाल का प्रयोग नहीं हुआ है?
- (A) अब यह बेमौत मरा।
- (B) आप चलिए, मैं अभी आया।
- (C) गाड़ी सवेरे आई।
- (D) श्रीकृष्ण ने गोवर्धन कैसे उठाया होगा।
41. किस विकल्प में रेखांकित पद और उसके समक्ष लिखे पुरुष का प्रकार असंगत है?
- (A) यह थैली मुझे मिली – उत्तम पुरुष
- (B) हम वनवासियों ने ऐसे भूषण आगे कभी न देखे थे – उत्तम पुरुष
- (C) पर्वतायन, तू अपने काम में असावधानी मत करियो – मध्यम पुरुष
- (D) यही तो हम भी कहते हैं – अन्य पुरुष
42. ‘वह विद्यालय जा चुका था।’ वाक्य में पक्ष है–
- (A) नित्याबोधक पक्ष
- (B) सातत्यबोधक पक्ष
- (C) आवृत्तिमूलक पक्ष
- (D) पूर्णकालिक पक्ष
43. निम्नलिखित में से किस विकल्प में कर्मवाच्य नहीं है?
- (A) कलाकार द्वारा मूर्ति गढ़ी जाती है।
- (B) यह काम मुझसे नहीं होगा।
- (C) पुस्तक खरीदी जाती है।
- (D) राम से कैसे बैठा जायेगा।
44. आज्ञार्थक वृत्ति का उदाहरण है–
- (A) संभव है, वह आया हो।
- (B) तुम वहाँ न जाना।
- (C) हो सकता है कि कहीं वर्षा हुई हो।
- (D) यदि मेरा भाई यहाँ होता, तो तुम ऐसे न करते।
45. ‘वहाँ मत खेलो।’ अर्थ के आधार पर यह वाक्य है–
- (A) विधिवाचक
- (B) इच्छावाचक
- (C) आज्ञावाचक
- (D) संकेतवाचक
46. किसी वाक्य में उद्देश्य के विषय में जो विधान किया जाता है, उसे सूचित करने वाले शब्दों को कहते हैं–
- (A) उपवाक्य
- (B) विधेय
- (C) संज्ञा वाक्यांश
- (D) निपात
47. निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य नहीं है:
- (A) मनोज चोर को पकड़ता है।
- (B) मुझको मारा जाता है।
- (C) मोहन चित्र देखता है।
- (D) राम घोड़ा लाता है।
48. ‘सुशील ने कहा कि मैं गाँव नहीं जाऊँगा।’ वाक्य में प्रधान उपवाक्य है–
- (A) सुशील ने कहा
- (B) नहीं जाऊँगा
- (C) मैं गाँव नहीं जाऊँगा
- (D) गाँव नहीं जाऊँगा
49. संयुक्त वाक्य का उदाहरण है–
- (A) जब–जब मुझे काम पड़ा, तब–तब आपने सहायता दी।
- (B) जहाँ अभी समुद्र है, वहाँ किसी समय जंगल था।
- (C) वे लोग भी वहीं से आए, जहाँ से आर्य लोग आए थे।
- (D) पेड़ के जीवन का आधार केवल पानी ही नहीं है, वरन् कई और पदार्थ भी हैं।
50. निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य नहीं है:
- (A) मैं तुम्हें वहाँ भेजूँगा, जहाँ श्याम गया है।
- (B) यहाँ ऐसे कई लोग हैं, जो दूसरों की चिंता नहीं करते।
- (C) विद्या से ज्ञान बढ़ता है और विचारशक्ति प्राप्त होती है।
- (D) जब अँधेरा हुआ, तब हम लोग सो गये।
51. किस विकल्प में अशुद्ध वाक्य नहीं है?
- (A) आपने रचनाओं में यही बात कई बार कहा है।
- (B) उन्होंने आँखे फेरना ही सीख रखी हैं।
- (C) यह शरीर नष्ट हो जाएगा।
- (D) हिन्दी की शिक्षा अनिवार्य कर दिया।
52. किस विकल्प में अशुद्ध वाक्य है?
- (A) यह रोग चिन्ताजनक है।
- (B) यह एक गंभीर समस्या है।
- (C) इसका कुछ भी अर्थ नहीं है।
- (D) किसी आगामी घटना की कल्पना मेरे मन में न थी।
53. शुद्ध वाक्य है–
- (A) विद्यार्थियों की मेले में कई टोलियां थी।
- (B) वह पुत्रवत् अपनी प्रजा का पालन करता था।
- (C) आपने किसी छात्रों की सभा में कहा।
- (D) जहाँ तक हो सके आप इस बात का प्रयत्न करें।
54. किस विकल्प में अशुद्ध वाक्य नहीं है?
- (A) मैं वहाँ कई बार जा आया हूँ।
- (B) वह आगे बढ़ सकने का प्रयत्न करता है।
- (C) यह रुपया नहीं पा पाया।
- (D) मैं उसे सब–कुछ समझा दूँगा।
55. किस विकल्प में अशुद्ध वाक्य है?
- (A) देश के प्रति प्रेम न होने से वह टुकड़ों में बँट जाएगा।
- (B) गाड़ी के नीचे दबने से लड़के की मृत्यु हो गई।
- (C) आँसू गैस छोड़कर उपद्रवी पकड़े गये।
- (D) सब चिन्ता दूर होने से मन शान्त हो गया।
56. किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है?
- (A) उन्हें समझ में आ जायेगा।
- (B) मेरा और मेरे मित्रों का इस मेले में जाना हुआ।
- (C) यह लोग क्या कहते हैं?
- (D) तुम्हारे से कोई काम नहीं हो सकता।
57. यदि वाक्य में प्रयुक्त किसी व्यक्ति या वस्तु की विशिष्टता किसी संबंधवाचक सर्वनाम के माध्यम से बतानी हो, तो वहाँ किस विराम चिह्न का प्रयोग किया जा सकता है?
- (A) अर्द्धविराम चिह्न
- (B) अल्पविराम चिह्न
- (C) योजक चिह्न
- (D) विस्मयादिबोधक चिह्न
58. ‘इक्कीस मील चौड़ी दुनिया की सबसे बड़ी नहर यही है।’ इस वाक्य में ‘चौड़ी’ शब्द के बाद कौन सा विराम चिह्न प्रयुक्त होगा?
- (A) तुल्यतासूचक
- (B) अवतरण चिह्न
- (C) अल्पविराम
- (D) अर्द्धविराम
59. किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है?
- (A) वह अत्यंत ही सुन्दर है।
- (B) ये बातें केवल दिखावा भर थीं।
- (C) वह अवश्य ही हमसे मिलेगा।
- (D) मैं इतना ही चाहता हूँ।
60. विराम चिह्न के प्रयोग के संबंध में असंगत कथन है–
- (A) प्रश्नचिह्न प्रश्नवाचक वाक्य के अंत में लगाया जाता है।
- (B) प्रश्नचिह्न ऐसे वाक्यों में नहीं लगाया जाता जिनमें प्रश्न आज्ञा के रूप में हो।
- (C) जिन वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्दों का अर्थ संबंधवाचक शब्दों का-सा होता है, उनमें प्रश्नचिह्न नहीं लगाया जाता।
- (D) वाक्य के अंत में प्रश्न अथवा आश्चर्य का चिह्न आने पर पूर्ण विराम लगाया जाता है।
61. कौन सा विकल्प विराम चिह्न के प्रयोग की दृष्टि से दोषरहित है?
- (A) कृपया यह बताने का कष्ट करें, कि हम क्या पढ़ें!
- (B) कृपया यह बताने का कष्ट करें कि हम क्या पढ़ें?
- (C) कृपया, यह बताने का कष्ट करें कि हम क्या पढ़ें!
- (D) कृपया यह बताने का कष्ट करें कि हम क्या पढ़ें!
62. निम्नलिखित में से किस मुहावरे का भावार्थ गलत है?
- (A) कान में तेल डालना – कान दर्द होने पर तेल से ठीक करना।
- (B) कान खड़े होना – होशियार होना।
- (C) कान पर जूँ न रेंगना – ध्यान न देना।
- (D) कान भरना – पीठ पीछे शिकायत करना।
63. ‘नकेल हाथ में होना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है–
- (A) रूप तथा वेश में नवीनता दिखाना
- (B) वश में होना
- (C) खाली हाथ होना
- (D) अभिमानपूर्ण हाव–भाव दिखाना
64. किस वाक्य में विराम चिह्नों का असंगत प्रयोग हुआ है?
- (A) पानी बरसा, हवा चली, ओले गिरे।
- (B) सूर्य अस्त हुआ; आकाश लाल हुआ; और जंगल में धीरे–धीरे अँधेरा फैलने लगा।
- (C) लड़के ने कहा मैं, अभी आता हूँ!
- (D) ‘प्रदीप’ एक हिन्दी दैनिक पत्र है।
65. ‘अन्न–जल उठना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है–
- (A) किसी चीज़ को खराब करना
- (B) किसी स्थान से संबंध समाप्त होना
- (C) मोटा न होना
- (D) खाना–पीना मिलना
66. ‘थाह लेना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है–
- (A) चोरी करना
- (B) लूट लेना
- (C) खरीद लेना
- (D) किसी का भेद लेना
67. ‘जितनी देग़ उतनी खुरचन’ लोकोक्ति का निम्नलिखित में से निकटतम अर्थ है:
- (A) कथनी और करनी में समानता का भाव।
- (B) बुद्धिमान को सब समझ में आ जाता है।
- (C) फायदा पूँजी के हिसाब से होना।
- (D) बुरे कार्य का बुरा नतीजा होता है।
68. ‘हाथ–पाँव फूलना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है–
- (A) बीमार होना
- (B) भयभीत होना
- (C) अपमानित होना
- (D) कंजूस होना
69. ‘नेकी कर और दरिया में डाल’ लोकोक्ति का निकटतम र्थ है–
- (A) उपकार करते समय प्रत्युपकार की इच्छा नहीं रखनी चाहिए।
- (B) भलाई का बदला बुराई
- (C) बहुत चंचल और उपद्रवी
- (D) वास्तविक गुणियों का सम्मान नहीं होता।
70. ‘झटपट की घानी, आधा तेल आधा पानी’ लोकोक्ति का दिए गए विकल्पों में से निकटतम अर्थ है–
- (A) जल्दी का काम अच्छा नहीं होता।
- (B) झूठ बोलने में कुछ खर्च नहीं होता।
- (C) छोटी जगह में छोटे आदमी भी बड़े समझे जाते हैं।
- (D) मौका मिलते ही मिलावट करना।
71. ‘हाथी के पाँव में सबका पाँव’ लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है–
- (A) अपना भार अपने को भारी नहीं लगता।
- (B) किसी की प्रकृति नहीं बदलती।
- (C) बड़े लोगों के साथ छोटों की भी गुज़र हो जाती है।
- (D) काम का अधिक भाग समाप्त हो गया।
72. ‘WITNESS’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है–
- (A) साक्षी
- (B) सक्षम
- (C) विवादी
- (D) सार्वजनिक
73. ‘REALIZE’ के लिए हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है–
- (A) एहसास
- (B) वसूल करना
- (C) उगाहना
- (D) अनुभव करना
74. ‘RESIDUARY’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है–
- (A) अधिकार
- (B) अधिकारिता
- (C) अवशिष्ट
- (D) उद्यमिता
75. ‘खल की दवा पीठ की पूजा’ लोकोक्ति का निम्नलिखित में से निकटतम अर्थ है:
- (A) बेकार आदमी को खुराफ़ात सूझती है।
- (B) कहना कुछ और करना कुछ और।
- (C) दुआ, दवा का काम करती है।
- (D) दुष्ट व्यक्ति पीटने से ही ठीक रहते हैं।
76. ‘LAWFUL’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है–
- (A) वाद
- (B) न्यायालय
- (C) कानून और व्यवस्था
- (D) विधिसम्मत
77. ‘CONCUR’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है–
- (A) समापन होना
- (B) असहमति
- (C) असहज होना
- (D) सहमत होना
78. ‘CONSPECTUS’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है–
- (A) संगति
- (B) समेकन
- (C) संदर्शिका
- (D) संघटक
79. ‘PLEAD’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है–
- (A) प्रसाद
- (B) तर्क
- (C) दलील
- (D) पैरवी करना
80. निम्नलिखित में से अंग्रेजी शब्द का संगत हिन्दी पारिभाषिक शब्द है:
- (A) Reinstatement – पुनःस्थापन
- (B) Reiterate – सुसंगत
- (C) Reimburse – अस्वीकृति
- (D) Regularize – विनियामक
81. किस विकल्प का पारिभाषिक शब्द सुमेलित नहीं है?
- (A) Gazetted – राजपत्र
- (B) Immoral – अनैतिक
- (C) Gratuity – उपदान
- (D) Import – आयात
82. ‘ABETMENT’ का हिंदी पारिभाषिक शब्द है–
- (A) दुष्प्रेरण
- (B) परित्याग
- (C) दुष्प्रेरक
- (D) अपहरण
83. संधि की दृष्टि से त्रुटिपूर्ण है–
- (A) वाक् + मय = वाङ्मय
- (B) सप्त + ऋषि = सप्तर्षि
- (C) एक + एक = एकेक
- (D) अभि + आगत = अभ्यागत
84. निम्नलिखित में से सही संधि–विच्छेद नहीं है:
- (A) किन्नर = किम् + नर
- (B) परीक्षा = परी + ईक्षा
- (C) अनुच्छेद = अनु + छेद
- (D) अमृतेश = अमृत + ईश
85. कौन से विकल्प में गलत संधि–विच्छेद है?
- (A) वेदोक्त = वेद + उक्त
- (B) यथेष्ट = यथा + ईष्ट
- (C) वर्षांत = वर्षा + अंत
- (D) महोदय = महा + उदय
86. संधि से निर्मित गलत शब्द है–
- (A) ईश्वर + इच्छा = ईश्वरेच्छा
- (B) जिह्वा + अग्र = जिह्वाग्र
- (C) तमस + आच्छन्न = तमसाच्छन्न
- (D) महा + ओजस्वी = महोजस्वी
87. अव्ययीभाव समास का उदाहरण है–
- (A) निडर
- (B) अतिक्रम
- (C) प्रगति
- (D) अन्याय
88. किस शब्द में दो उपसर्ग प्रयुक्त हुए हैं?
- (A) समाचार
- (B) अपलक
- (C) उनसठ
- (D) समकालीन
89. शब्द में निहित उपसर्ग की दृष्टि से संगत विकल्प है–
- (A) अनुवाद – अन्
- (B) वैवाहिक – वि
- (C) निरस्त – नि
- (D) स्वल्प – स्व
90. ‘मझधार’ निम्नलिखित में से किस समास का उदाहरण है?
- (A) कर्मधारय
- (B) द्वन्द्व
- (C) अव्ययीभाव
- (D) द्विगु
91. ‘य’ प्रत्यय के योग से बना शब्द नहीं है–
- (A) वाणिज्य
- (B) पांडित्य
- (C) पाश्चात्य
- (D) शांडिल्य
92. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द नहीं है:
- (A) खल
- (B) वत्स
- (C) काल
- (D) थाप
93. किस विकल्प में सभी शब्द तत्सम हैं?
- (A) सूर्य, चम्पा
- (B) सुगंध, हींग
- (C) हरित, छादन
- (D) संधि, सोना
94. ‘अगिन’ शब्द है–
- (A) तद्भव
- (B) अर्द्धतत्सम
- (C) देशज
- (D) तत्सम
95. ‘इष्ठ’ प्रत्यय के योग से बना शब्द नहीं है–
- (A) श्रेष्ठ
- (B) स्वादिष्ठ
- (C) लब्धप्रतिष्ठ
- (D) ज्येष्ठ
96. निम्न में से तद्भव शब्द नहीं है:
- (A) घुण
- (B) मछली
- (C) बैल
- (D) बिजली
97. इनमें से देशज शब्द है–
- (A) पेठा
- (B) डंडा
- (C) डंक
- (D) पेटी
98. इनमें से विदेशी शब्द नहीं है–
- (A) पुदीना
- (B) चुकन्दर
- (C) अमीर
- (D) राख
99. भाववाचक संज्ञा शब्द ‘गरमी’ निर्मित हुआ है–
- (A) जातिवाचक संज्ञा से
- (B) विशेषण से
- (C) क्रिया से
- (D) सर्वनाम से
100. निम्नलिखित शब्दों में से तद्भव शब्द है:
- (A) प्रिय
- (B) चौपाई
- (C) घोर
- (D) कटोरा